dharma sangrah
✕

सेंसेक्स 414 अंक लुढ़का, बैंकों, वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (20:02 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में मजबूत दखल रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलांयस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेंक्स मंगलवार को 414 अंक का गोता लगा गया। निवेशकों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच यह गिरावट आई।
 
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, लेकिन बाद के कारोबार में इसमें गिरावट आई और अंत में यह 413.89 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,956.69 अंक पर बंद हुआ। 
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.80 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,046.65 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक भी नीचे रहे। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी लाभ में रहे। 
 
विश्लेषकों के अनुसार ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली से घरेलू बाजार में गिरावट आई। निवेशक कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले ने अर्थव्यवस्था को खोलने के सकारात्मक प्रभाव को हल्का कर दिया है।
 
एशिया के अन्य शेयर बाजारों में चीन के शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के सोल में तेजी रही जबकि जापान का बाजार नुकसान में रहा।  यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.69 प्रतिशत घटकर 40.11 डॉलर प्रति बैरल रहा।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर 75.61 पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख