ganesh chaturthi

सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 21 हजार के करीब

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (19:17 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 358 अंक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 82.60 अंक यानी 0.40 प्रतिशत मजबूत होकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 20937.70 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबारियों के अनुसार, सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एलएंडटी में लिवाली के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी रही। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 357.59 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 69,653.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 69,744.62 अंक तक चला गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.60 अंक यानी 0.40 प्रतिशत मजबूत होकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 20,937.70 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बाजार में उम्मीद बढ़ी है। यह मौजूदा नीतियां जारी रहने की पुष्टि करता है और निवेशकों की अपेक्षाओं को पूरा करता है।
 
मुद्रास्फीति में नरमी और अमेरिकी तथा भारतीय बाजारों में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार में लौटने से भी मजबूती मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद वैश्विक स्तर पर दबाव कम होने से भी भारतीय बाजार में आकर्षण बढ़ा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 लाभ में, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 30 शेयर लाभ में रहे।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो में सबसे ज्यादा 3.85 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टीसीएस, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ से नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
 
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली से बाजार में तेजी को बल मिल रहा है। वहीं घरेलू निवेशक जीडीपी समेत विभिन्न आर्थिक आंकड़ों के अनुकूल होने तथा देश में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद के साथ दांव लगा रहे हैं।
 
इसके अलावा, निवेशक यह उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रखेगा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 5,223.51 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.96 डॉलर प्रति बैरल रहा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

सऊदी अरब को बड़ा झटका: ड्रोन हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, लाल सागर में हूतियों का कब्जा

अगला लेख