ramcharitmanas

Share Bazaar ने गंवाई शुरुआती बढ़त, Sensex 73 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

Updated: सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (18:00 IST)
Share Market Update : मुंबई के स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार नहीं रख पाए और गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 73.48 अंक की गिरावट के साथ 81,151.27 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 545 अंक चढ़ गया था। निफ्टी भी 72.95 अंककी गिरावट के साथ 24,781.10 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी के बीच कोटक महिंद्रा में तेज गिरावट से बाजार नुकसान में रहा।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 73.48 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,151.27 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 545 अंक चढ़ गया था लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से नीचे आया और एक समय नीचे में 80,811.23 अंक तक आ गया। सूचकांक में ऊंचे और निचले स्तर के बीच 958.79 अंक की घट-बढ़ हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.95 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,781.10 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share bazaar: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट, Sensex 570 और Nifty 178 अंक फिसला
इन कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसका कारण यह है कि बैंक का तिमाही परिणाम निवेशकों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
 
दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक करीब 3 प्रतिशत चढ़ा। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़कर 17,825.91 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इससे बैंक के शेयरों में तेजी रही। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और टेक महिंद्रा शामिल हैं।
ALSO READ: Share Market : Sensex 592 अंक उछला, Nifty भी 25 हजार के पार
एफआईआई शुक्रवार को रहे बिकवाल : शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,485.70 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,214.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
ALSO READ: Share bazaar: Sensex 85 हजार के पार, Nifty ने भी छुआ शिखर
ऐसा रहा एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल : एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.82 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 218.14 अंक की तेजी रही थी जबकि एनएसई निफ्टी 104.20 अंक के लाभ में रहा था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रनायकों के परिजनों का किया सम्मान, शौर्यगाथा की पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें : योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

अगला लेख