sundarkand

सेंसेक्स में 285 अंक की गिरावट

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2015 (18:16 IST)
मुंबई। वर्ष 2015-16 के लिए आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 7-7.5 प्रतिशत किए जाने के बाद शेयर बाजारों में चार दिनों से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 284 अंक नीचे बंद हुआ। तेल सहित प्रमुख जिंसों की कीमतों में नरमी ने आग में घी डालने का काम किया और ज्यादातर जिंस कंपनियों के शेयर बिकवाली के शिकार हुए।
बीएसई सेंसेक्स कमजोर खुलने के बाद कारोबार के दौरान बिकवाली दबाव में रहा और अंतत: 284.56 अंक टूटकर 25,519.22 अंक पर बंद हुआ। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में करीब 760 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी।
 
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.40 अंक नीचे 7,761.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,753.35 और 7,836.15 अंक के दायरे में घूमता रहा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि का अनुमान पूर्व के 8.1-8.5 प्रतिशत से शुक्रवार को घटाकर 7-7.5 प्रतिशत कर दिया। हालांकि सरकार ने कहा कि बजट घाटे का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा क्योंकि अधिक कर राजस्व से पीएसयू में विनिवेश से कमी की भरपाई कर ली जाएगी।
 
ब्रोकरों ने कहा कि पिछले चार कारोबारी सत्र में लिवाल बने रहे निवेशकों ने शुक्रवार को प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली की, वहीं अमेरिकी कांग्रेस द्वारा एच-1बी और एल-1 वीजा पर 4,500 डॉलर तक का एक विशेष आउटसोर्सिंग शुल्क लगाने से आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी