shradh paksha
✕

इस दीपावली भी नहीं बदली सबसे पुराने शेयर बाजार की तकदीर

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (17:44 IST)
कोलकाता। देश के सबसे पुराने शेयर बाजार की किस्मत गुरुवार से शुरू हुए संवत 2074 में भी नहीं बदली। कलकत्ता शेयर बाजार एक और दीपावली अंधेरे में मनाने पर मजबूर रहा।
 
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस सबसे पुराने शेयर बाजार में अप्रैल 2013 से कारोबार निलंबित किया हुआ है। तब से इसके अपने कारोबारी मंच सी-स्टार पर कोई कारोबार नहीं हुआ है।
 
शेयर बाजार के एक पूर्व निदेशक ने बताया कि भाग्य में यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब भी सबकुछ अधर में लटका हुआ है। एक अन्य पूर्व निदेशक ने बताया कि नए प्रबंधन की डिफॉल्टरों के साथ मौन सहमति है और वे बदलाव की हर कोशिश को रोक दे रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सेबी नहीं चाहता है कि इस शेयर बाजार में कारोबार शुरू हो। डिफॉल्टर भी चाहते हैं कि यह बंद ही रहे ताकि उगाही की कोशिशें खत्म हो जाएं। प्रबंधन सभी मुख्य डिफॉल्टरों से मिला हुआ है।
 
कलकत्ता शेयर बाजार के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रतो दास इस बाबत टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। उल्लेखनीय है कि केतन पारेख के समय में इस शेयर बाजार में 120 करोड़ रुपए का घपला हुआ था। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल बोले, सरकार ज्ञानेश को जितना बचाएगी, उतना फसेंगी

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अगला लेख