Daily Horoscope
✕

NSDL का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, 4000 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य

Updated: गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (14:52 IST)
NSDL IPO to open on July 30: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई को खुलेगा। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार यह 1 अगस्त को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 29 जुलाई को इसके लिए बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 5.01 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है और इसमें काई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
 
आईपीओ का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपए : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) अपने शेयर बेच रही हैं। बाजार सूत्रों ने आईपीओ का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपए आंका है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस निर्गम के प्रबंधक हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स, आप घूसखोर हो, आप में तमीज नहीं, पुल‍िस कमि‍श्नर में तो सलमान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

अगला लेख