ramcharitmanas
✕

शेयर बाजारों में लगातार 8वें दिन बहार, निफ्टी ऑल टाइम हाई

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (11:21 IST)
Share Market News : स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार 8वें दिन शुरुआती कारोबार में तेजी रही। वहीं निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार में पैसा लगाने से स्थानीय बाजारों को मजबूती मिली।
 
BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 412.02 अंक चढ़कर 67,539.10 पर पहुंच गया। वहीं NSE निफ्टी 114 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,110.35 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, सन फार्मा, JSW स्टील, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में दिखाई दिए। वहीं NTPC, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

उल्लेखनीय है कि 2023 में निफ्टी ने निवेशकों को बेहतरीन मुनाफा दिया है। 2 जनवरी को निफ्टी 18197 पर था। 28 जून को यह 19,000 के पार पहुंच गया जबकि 11 सितबंर को उसने पहली बार 20,000 के आंकड़े को छुंआ।
 
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अहमदाबाद बम धमाके: सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

अगला लेख