Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार

Updated: गुरुवार, 2 मई 2019 (18:36 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आईटी और टेक कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 50.12 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 38,981.43 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.40 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 11,724.75 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स मामूली से बढ़त लेता हुआ 39,036.51 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में दूरसंचार क्षेत्र में हुई लिवाली के दम पर 39,189.95 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। 
 
कारोबार के उत्तर्राद्ध में आईटी, टेक और सीडी समूह में हुई बिकवाली का दबाव सेंसेक्स पर हावी हो गया और यह 38,882.99 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.13 प्रतिशत की गिरावट में 38,981.43 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 15 हरे निशान में और 15 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी में भी गिरावट : निफ्टी की शुरूआत गिरावट के साथ 11,725.55 अंक से हुई। यह कारोबार के दौरान 11,789.30 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,699.55 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,724.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियां गिरावट में और 21 तेजी में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मंझोली कंपनियों को अधिक बिकवाली झेलनी पड़ी। बीएसई का मिडकैप 0.61 प्रतिशत यानी 91.19 अंक की गिरावट में 14,798.23 अंक पर और स्मॉलकैप 0.21 प्रतिशत यानी 31.43 अंक की गिरावट में 14,593.13 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,681 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,444 में गिरावट रही और 1,073 में तेजी रहीं जबकि 164 कंपनियों के शेयरों के दाम स्थिर रहे।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

अगला लेख