biodatamaker

जियोब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17800 करोड़ रुपए

Updated: सोमवार, 7 जुलाई 2025 (12:38 IST)
GioBlackRock: जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (JioBlackRock Asset Management)  ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपए (~USD 2.1 बिलियन) से अधिक का निवेश हासिल कर लिया है। कंपनी ने 3 नकद/ऋण म्यूचुअल फंड लॉन्च किए थे। इनमें जियोब्लैकरॉक (JioBlackRock) ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे। 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक व्यक्तियों ने ऑफर अवधि के दौरान इन फंडों में निवेश किया।ALSO READ: जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए SEBI की मंजूरी
 
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है। 30 जून को शुरू हुआ यह न्यू फंड ऑफर 2 जुलाई, 2025 को बंद हुआ। यह न्यू फंड ऑफर भारत के नकद/ऋण फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था जिसने जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से शीर्ष 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया।ALSO READ: Jio मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में सबसे आगे, broadband सेवा में जियो का दबदबा
 
एनएफओ को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली : जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि 'संस्थागत और खुदरा निवेशकों के बीच हमारे पहले एनएफओ को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, जोखिम प्रबंधन क्षमताओं और डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। यह भारत के विकसित हो रहे निवेश परिदृश्य में, एक ताकत बनकर उभरने की दिशा में एक मजबूत कदम है।ALSO READ: Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक
 
'अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव' की भी शुरुआत : जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक 'अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव' की भी शुरुआत की है। ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने के लिए इस इनिशिएटिव को डिजाइन किया गया है। इस इनिशिएटिव में ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से मिनटों में निवेश के लिए अपना अकाउंट बना सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

अगला लेख