dharma sangrah
✕

क्रूड की कीमतों में भारी उछाल, क्या है भारतीय शेयर बाजार का हाल?

Updated: मंगलवार, 8 मार्च 2022 (12:59 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50 फीसदी उछलकर 126.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। इस वजह से देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। 
 
तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 432.36 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,410.39 पर आ गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,747.40 पर था।
 
सेंसेक्स में मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त देखने को मिली।
 
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,491.06 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,842.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 382.20 अंक या 2.35 प्रतिशत टूटकर 15,863.15 पर आ गया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख