Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 235 अंक चढ़ा, लगातार 8वें दिन तेजी

Updated: बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (17:03 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार आठवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 235 अंक के लाभ में रहा। सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई।

कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत से भी बाजार धारणा को बल मिला। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 235.05 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,392.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 279.92 अंक तक उछल गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.10 अंक यानी 0.51 प्रतिशत के लाभ के साथ 17,812.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ पावरग्रिड, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी नुकसान में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। आईटी क्षेत्र से बाजार में उम्मीद बंधी है। निवेशकों को क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के नतीजों का इंतजार है।

टीसीएस का चौथी तिमाही का वित्तीय परिणाम आज शाम जारी होना है। इसके अलावा फरवरी का औद्योगिक उत्पादन का आंकड़ा तथा मार्च का मुद्रास्फीति आंकड़ा बाजार बंद होने के बाद जारी होगा। इन सबका बाजार पर असर दिखेगा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 342.84 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख