sundarkand

सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (11:30 IST)
निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 210 अंक लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,800 अंक के नीचे पहुंच गया। जापान के बाजार में जोरदार गिरावट का असर यहां भी हुआ। जापानी मुद्रा येन में मजबूती से निर्यातकों पर पड़ने वाले असर को लेकर वहां के बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 209.74 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,396.88 अंक पर खुला। बिजली, जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों, बैंक, आईटी, प्रौद्योगिकी, वाहन तथा पूंजीगत सामान की अगुवाई में खंडवार सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सेंसेक्स 3.52 अंक मजबूत हुआ था।
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.70 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,793.10 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार तोक्यो शेयर बाजार में 3.62 प्रतिशत की गिरावट का असर यहां के बाजारों पर भी पड़ा। जापानी मुद्रा येन में मजबूती से निर्यातकों पर पड़ने वाले असर को लेकर वहां के बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
 
इसके अलावा निवेशकों ने एचडीएफसी लि. तथा हीरो मोटो कार्प जैसी प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणाम से पहले सतर्क रुख अपनाया। इससे भी धारणा प्रभावित हुई। चीन, हांगकांग, मलेशिया तथा सिंगापुर के बाजारों आज सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों के लिए 20 करोड़ का बीमा, जानिए किसे और किन शर्तों पर मिलेगा इंश्‍योरेंस का लाभ

स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के विकल्प: अपने बिजनेस के लिए सही फाइनेंसिंग कैसे चुनें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख