Hanuman Chalisa
✕

FPI जनवरी में शेयरों से 28,852 करोड़ निकाले, 7 माह में सबसे ऊंची निकासी

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (15:49 IST)
मुंबई। चीन के बढ़ते आकर्षण के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। FPI ने जनवरी में भारतीय शेयर बाजारों से 28,852 करोड़ रुपए निकाले हैं। यह 7 माह का एफपीआई निकासी का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। 
 
इससे पहले दिसंबर में एफपीआई ने शेयरों में 11,119 करोड़ रुपए डाले थे। नवंबर में उन्होंने शेयर बाजारों में 36,238 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
 
आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने जनवरी में शेयरों से शुद्ध रूप से 28,852 करोड़ रुपए की निकासी की। यह जून, 2022 के बाद से एफपीआई की निकासी का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। उस समय उन्होंने शेयरों से 50,203 करोड़ रुपए निकाले थे। जनवरी में निकासी के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में शेयरों से एफपीआई की निकासी 5,700 करोड़ रुपए से अधिक रही है।
 
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि आगे चलकर एफपीआई प्रवाह में उतार-चढ़ाव रहेगा, क्योंकि अन्य बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार का प्रदर्शन कमजोर है।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई भारत में बिकवाली कर रहे हैं और चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे सस्ते बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि वहां मूल्यांकन आकर्षक है। एफपीआई की अन्य सस्ते बाजारों की ओर रुख करने की रणनीति से भारतीय बाजारों का प्रदर्शन कमजोर हुआ है।
 
इस साल अब तक चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार में क्रमश: 4.71 प्रतिशत, 7.52 प्रतिशत और 11.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि भारत में 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई ने आम बजट और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक से पहले सतर्कता का रुख अपनाया। दिलचस्प बात यह है कि बाद में दोनों ही संकेतक सकारात्मक रहे। आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि में ऋण या बॉन्ड बाजार में 3,531 करोड़ रुपए डाले हैं। (भाषा)
 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख