1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. four day long rally in stock market has come to a halt

Share Bazaar में तेजी थमी, Sensex 452 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

Bombay Stock Exchange
Share Market Update News : स्थानीय शेयर बाजार में पिछले 4 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 452 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 120.75 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,517.05 अंक पर बंद हुआ। हाल की तेजी के बाद मुख्य रूप से बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में पूरे कारोबार के दौरान गिरावट रही और अंत में यह 452.44 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,606.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 576.77 अंक लुढ़क गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 120.75 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,517.05 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। इससे पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,162.11 अंक यानी 2.64 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 665.9 अंक यानी 2.66 प्रतिशत चढ़ा था।
 
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पश्चिम एशिया में जोखिम कम होने और अमेरिका में व्यापार समझौते की उम्मीदों के कारण वैश्विक बाजार की धारणा सकारात्मक रही है। हालांकि हाल की तेजी के बाद प्रमुख सूचकांकों में मुनाफावसूली देखी गई। नायर ने कहा, निवेशकों की नजर अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है...।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,397.02 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 303.03 अंक लाभ में रहा था जबकि निफ्टी में 88.80 अंक की तेजी रही थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Amarnath Yatra 2025 New Advisory : अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की नई एडवाइजरी, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें