Hanuman Chalisa

फेसबुक में हाहाकार, एक ही दिन में 20 प्रतिशत गिरे शेयरों के दाम

गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (14:49 IST)
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक को बुधवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब अमेरिकी शेयर बाजार में उसका शेयर 20% गिरावट के साथ 173.50 डॉलर पर बंद हुआ। इस वजह से कंपनी का मार्केट कैप 8.65 लाख करोड़ रुपए (126 अरब डॉलर) घट गया। कारोबार के दौरान शेयर 24% तक लुढ़क गया।
 
इस गिरावट की वजह से मार्क जुकरबर्ग ने महज दो घंटे में अपनी 16.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवा दी और वह रईसों की सूची में छठे स्थान पर आ गए। 
 
इससे पहले एक सितंबर 2000 को इंटेल को 6.25 लाख करोड़ रुपए (91 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ था। जुलाई 2012 में फेसबुक के शेयर में एक दिन में 12% गिरावट आई थी।
 
फेसबुक ने बुधवार को अप्रैल-जून तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है। इसके साथ ही कंपनी को इस साल अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है। 
 
तिमाही परिणामों के अनुसार जून में हर रोज सक्रिय रहने वाले यूजर्स की संख्या 1.47 अरब रही। कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में शामिल अमेरिका और कनाडा में डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 18.5 करोड़ रही। पिछले साल जून में भी ये आंकड़ा लगभग इतना ही था।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख