Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में रही गिरावट

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (11:41 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों के नरम संकेतों के बीच बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में रहे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 40.08 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,172.83 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 08.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 10,846.85 अंक पर रहा।


विश्लेषकों का मानना है आसन्न आम चुनाव के कारण आने वाले समय में बाजार में उथल-पुथल का माहौल ही देखने को मिलेगा। आज दिन में टीसीएस के परिणाम आने वाले हैं। बड़ी कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, टीसीएस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.30 प्रतिशत तक गिर गए।

बहरहाल टाटा मोटर्स, एस बैंक, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर 0.96 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 276.14 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 439.67 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की।

अन्य एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 1.40 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.05 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.39 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ था।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख