Hanuman Chalisa
✕

छह दिन बाद शेयर बाजार में बहार

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (20:07 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और बैंकिंग समूह के गिरावट से उबरने से घरेलू शेयर बाजार गत छह दिन की लगातार गिरावट से उबरने में गुरुवार को कामयाब रहे। बाजार में कुल मिलाकर सकारात्मक निवेश धारणा रही।


बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 318.48 अंक की छलांग लगाकर 33,351.57 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 88.45 अंक की बढ़त में 10,242.65 अंक पर बंद हुआ। स्टील और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त बयान के बाद वैश्विक व्यापार युद्ध की संभावना तेज हो गई थी, लेकिन, उन्होंने बुधवार को नरमी का संकेत देते हुए कहा कि वह इस दायरे से मैक्सिको, कनाडा और कुछ अन्य देशों को बाहर रख सकते हैं।

ट्रंप के रुख में लचीलेपन से व्यापार युद्ध की संभावना कम होती देख निवेशकों का रुझान जोखिमभरी परिसंपत्तियों में बढ़ गया है। वैश्विक तेजी के दम पर सेंसेक्स 211.43 अंक की बढ़त बनाता हुआ 33,244.52 अंक पर खुला। शुरुआती घंटे में 33037.48 अंक के दिवस के निचले स्तर तक गोता लगाने के बाद रियल्टी, वित्त और बैंकिंग समूह की तेजी के दम पर यह 33,439.97 के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.96 प्रतिशत की तेजी में 33,351.57 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां तेजी में रहीं। बाजार पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस की परिसंपत्तियों को उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो को बेचे जाने के प्रस्ताव को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की हरी झंडी मिलने और भूषण स्टील की नीलामी में सबसे बड़ी बोली टाटा स्टील द्वारा लगाए जाने की मीडिया में आई खबरों का भी सकारात्मक असर रहा।

निफ्टी भी 62.05 अंक की बढ़त बनाता हुआ 10,216.25 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,270.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,146.40 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस की तुलना में 0.87 फीसदी की तेजी में 10,242.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियां तेजी में और शेष 24 गिरावट में रहीं।

बीएसई के 20 समूहों में से मात्र पांच के सूचकांकों में गिरावट देखी गई। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.56 प्रतिशत यानी 89.14 अंक की तेजी में 16,043.55 अंक पर और स्मॉलकैप 0.50 प्रतिशत यानी 86.86 अंक की बढ़त में 17,357.35 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,866 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 153 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 1,202 में तेजी और 1,511 में गिरावट रही। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख