dharma sangrah
✕

सेंसेक्स 161 अंक चढ़ा, निफ्टी 48 अंक मजबूत

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (17:10 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच सीडी, तेल एवं गैस और  एफएमसीजी समूहों में हुई लिवाली के दम पर लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाता हुआ  बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 161.57 अंक चढ़कर 33,653.61 अंक  पर और एनएसई का निफ्टी 47.75 अंक की मजबूती के साथ 10,333.70 अंक पर बंद  हुआ।


विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में निवेश धारणा मजबूत है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने चीन के खिलाफ अपना ट्विटर युद्ध खत्म नहीं किया है लेकिन घरेलू निवेशक विदेशी  रुख के बजाय घरेलू उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह के अंत  से दिग्गज कंपनियों के वार्षिक परिणाम आने लगेंगे।

ऐसा अनुमान है कि कंपनियां बीते वर्ष  की चौथी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन करेंगी जिससे निवेशकों का उत्साह बना हुआ है। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ 33,653.61 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह  33,846.50 अंक के दिवस के उच्चतम और 33,578.91 अंक के दिवस के निचले स्तर से  होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.48 फीसदी के उछाल के साथ 33,78.54 अंक पर  बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां हरे निशान में रहीं और 12 लाल निशान में  जबकि एनटीपीसी के शेयरों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह तेजी के साथ 10,333.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान  10,397.70 अंक के उच्चतम और 10,328.50 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत  दिवस की तुलना में 0.46 फीसदी की छलांग लगाकर 10,379.35 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियां तेजी में और 24 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझौली कंपनियों में कम लिवाली रही। बीएसई का  मिडकैप 0.16 फीसदी यानी 25.82 अंक की तेजी में 16,622.39 अंक पर और स्मॉलकैप  0.38 फीसदी यानी 68.41 अंक की बढ़त में 17,951.40 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,906 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,654 में तेजी,1,069  में गिरावट और 183 कंपनियों के शेयर के दाम पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद  अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख