ganesh chaturthi
✕

बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार लुढ़के

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (16:59 IST)
मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करोड़ों रुपए की फर्जी लेनदेन में कई कारोबारियों के संलिप्त होने की आशंका और इस घोटाले में गीतांजलि जेम्स तथा नीरव मोदी के ठिकानों पर जांच एजेंसियों की जारी कार्रवाई के दबाव में हुई बिकवाली से सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंक लुढ़ककर 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे का गोता लगाता हुआ 33,774.66 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 73.90 अंक लुढ़ककर 10,378.40 अंक पर बंद हुआ।


वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच पीएनबी घोटाले के कारण घरेलू बाजार में निवेश धारणा कमजोर बनी हुई है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 450 अंकों से अधिक और निफ्टी ने करीब 150 अंक का गोता लगाया। बाजार पर कच्चे तेल की कीमतों का भी असर है। इस खुलासे के बाद से पीएनबी के शेयर गिरावट में हैं।

बैंक के शेयर में 7.36 प्रतिशत की गिरावट आई और इस मामले में संलिप्त गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के शेयरों में 9.99 फीसदी की गिरावट रही सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 34,053.95 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 34,122.96 अंक के उच्चतम और 33,554.37 अंक के निचले स्तर से होता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 33,774.66 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 22 कंपनियां लाल निशान में रहीं। निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ 10,488.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,489.35 अंक के उच्चतम और 10,302.75 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.71 फीसदी की गिरावट में 10,378.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 37 कंपनियां गिरावट में रहीं। बीएसई के सभी 20 समूहों के सूचकांक में गिरावट रही।

बीएसई में आज कुल 2,913 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 734 में तेजी, 2,017 में गिरावट और 162 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझोली और छोटी कंपनियों में बिकवाली अधिक हावी रही। बीएसई का मिडकैप 1.05 प्रतिशत यानी 173.69 अंक लुढ़ककर 16,428.66 अंक और स्मॉलकैप 0.99 फीसदी यानी 178.67 प्रतिशत लुढ़ककर 18,035.75 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख