Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 64 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (18:11 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद घरेलू शेयर बाजार अंतत: बढ़त बनाने में कामयाब रहे।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत यानी 63.63 अंक चढ़कर 33,314.56 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.12 प्रतिशत यानी 12.80 अंक की तेजी में 10,321.75 अंक पर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक के छह प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहने से प्रमुख सूचकांकों को बल मिला, जबकि टाटा मोटर्स में चार फीसदी से अधिक की गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया।
 
स्टेट बैंक के शुक्रवार को जारी परिणाम में एकल आधार पर उसका मुनाफा जरूर कम हुआ है, लेकिन समग्र आधार पर बैंक को पिछले साल 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 116.65 करोड़ रुपए के नुकसान के मुकाबले इस साल समान तिमाही में 1,952.30 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। इससे उसके शेयरों में उछाल देखा गया।
 
मझौली कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने बिकवाली की जबकि छोटी कंपनियों के प्रति उनका विश्वास बना रहा। बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत टूटकर 16,562.69 अंक पर आ गया। स्मॉलकैप 0.07 फीसदी की बढ़त में 17,643.82 अंक पर पहुंच गया।
 
अधिकतर विदेशी बाजार आज दबाव में रहे। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 0.05 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.30 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.82 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी देखी गई। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.30 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 0.31 फीसदी फिसल गया।
 
विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 15.18 अंक की गिरावट में 33,235.75 अंक पर खुला और लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहा। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 33,108.09 अंक और उच्चतम स्तर 33,380.42 अंक दर्ज किया गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 63.63 अंक चढ़कर 33,314.56 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,841 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,504 के शेयर गिरावट में और 1,193 के बढ़त में रहे, जबकि 144 कंपनियों के शेयर उतार-चढ़ाव से होते हुए अंतत: स्थिर बंद हुए। निक्की 4.60 अंक की गिरावट में 10,304.35 अंक पर खुला। इसका दिवस का निचला स्तर 10,254.10 अंक और उच्चतम स्तर 10,344.95 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 12.80 अंक की बढ़त में 10,321.75 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 22 के शेयर हरे निशान में और शेष 28 के लाल निशान में बंद हुए। (वार्ता)
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख