dharma sangrah
✕

बिकवाली से शेयर बाजार निचले स्तर पर

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (17:56 IST)
नई दिल्ली। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग और दवा कंपनियों  के शेयरों में बिकवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन टूटते हुए 1  सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गए।
 
चौतरफा बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.74  प्रतिशत यानी 238.86 अंक लुढ़ककर 32,237.88 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक  एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.67 प्रतिशत यानी 67.85 अंक की गिरावट के साथ 10,013.65  अंक पर बंद हुआ। ये दोनों का 25 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।
 
रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को नीतिगत दरों में की गई कटौती बाजार की उम्मीद से कम  रहने से लगातार दूसरे दिन निवेश धारणा कमजोर रही। विशेषकर बैंकिंग, ऑटो और रियलिटी क्षेत्र पर इसका असर दिखा, साथ ही कंपनियों के खराब तिमाही परिणामों का प्रभाव भी देखा गया।
 
बुधवार को जारी परिणाम के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दवा कंपनी  ल्युपिन का मुनाफा 67.20 प्रतिशत घटकर 354.12 करोड़ रुपए रह गया। इससे सेंसेक्स में  गुरुवार को उसके शेयर लगभग 4 प्रतिशत टूट गए और वह सबसे ज्यादा नुकसान उठाने  वाली कंपनी रही।
 
सेंसेक्स गत दिवस की गिरावट से उबरने का प्रयास करता हुआ 25.81 अंक की तेजी के  साथ 32,502.55 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। चौतरफा  बिकवाली के दबाव में आखिरी घंटे में 32,237.88 अंक के दिवस के न्यूनतम स्तर तक  उतरते हुए यह गत दिवस के मुकाबले 238.86 अंक नीचे 32,237.88 अंक पर रहा। (वार्ता)  
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

अगला लेख