Hanuman Chalisa

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी सपाट

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (18:17 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच पूरे दिन उतार-चढ़ाव से होता हुआ बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 45.63 अंक चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर 33,731.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हालांकि अंतिम समय में हरे निशान में रहने में विफल रहा और 0.70 अंक की बेहद मामूली गिरावट के साथ 10,451.80 अंक पर रहा। 
      
सेंसेक्स में दवा कंपनियां गिरावट में रहीं जबकि आईटी, बैंकिंग और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में निवेशक लिवाल रहे। तेल एवं गैस क्षेत्र की सरकारी कंपनी ओएनजीसी में सबसे ज्यादा करीब चार प्रतिशत की तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स के शेयर भी सवा तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। महिंद्रा एंड महिंद्रा और सिप्ला में करीब ढाई प्रतिशत की बढ़त रही। सबसे ज्यादा करीब दो प्रतिशत की गिरावट सनफार्मा में रही।
        
सेंसेक्स 24.59 अंक की बढ़त में 33,710.15 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में उतर गया। दोपहर से पहले इसने 33,582.38 अंक के दिवस के निचले स्तर को छुआ। दोपहर बाद टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों के साथ ऑटो कंपनियों के शेयरों में शुरू हुई लिवाली से यह 33,848.42 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 
 
बाजार बंद होने से पहले एक बार फिर सेंसेक्स लाल निशान में उतरा, लेकिन अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.14 प्रतिशत यानी 45.63 अंक की तेजी के साथ 33,731.19 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरे कारोबारी दिवस बढ़त में बंद हुआ है। 
       
निफ्टी का ग्राफ सेंसेक्स से अलग रहा। यह 20.75 अंक की गिरावट में 10,431.75 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 10,413.65 अंक और उच्चतम स्तर 10,490.45 अंक रहा। 
 
कारोबार की समाप्ति से पहले मुनाफावसूली के चक्कर में यह भी लाल निशान में गया, लेकिन सेंसेक्स के विपरीत यह वापसी नहीं कर पाया कारेाबार की समाप्ति पर गत दिवस के मुकाबले 0.01 प्रतिशत यानी 0.70 अंक की गिरावट में 10,451.80 अंक पर रहा। 
      
बीएसई में कुल 2,990 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,419 के शेयर बढ़त में और 1,375 के गिरावट में रहे, जबकि 196 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशक लिवाल दिखे। बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ क्रमश: 16,78.79 अंक और 17,910.90 अंक पर रहा। (वार्ता) 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 17 स्टेशनों पर नहीं चलेगी मेट्रो, सरकार से मिलेगा सीजेपी डेलीगेशन

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

अगला लेख