Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में मामूली गिरावट

गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (17:08 IST)
मुंबई। आईटीसी और रिलांयस जैसे दिग्गज कंपनियों के साथ बैंकिंग कंपनियों में गिरावट तथा दवा कंपनियों में जबरदस्त तेजी के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट रही। 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.47 अंक फिसलकर 32,370.04 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.25 अंक की गिरावट के साथ 10,121.90 अंक पर आ गया। डॉ. रेड्डीज लैब के हैदराबाद स्थित टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर नंबर एक की अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासक द्वारा जांच में कोई खामी नहीं पाए जाने की रिपोर्ट आने के बाद उसके शेयर आज लगभग साढ़े सात प्रतिशत की बढ़त में रहे। 
 
यह सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। दवा कंपनियों के प्रति बने सकारात्मक माहौल के बीच सेंसेक्स में शामिल चारों दवा कंपनियां शीर्ष चार में रहीं। सिप्ला ने करीब चार प्रतिशत, ल्युपिन ने तीन प्रतिशत और सनफार्मा ने ढाई प्रतिशत का मुनाफा कमाया। रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों पर दबाव रहा। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर करीब दो प्रतिशत फिसल गए। 
 
वैश्विक स्तर से मिला मिश्रित रुख के बीच सेंसेक्स 5.91 अंक की तेजी के साथ 32,406.42 अंक पर खुला। आरंभिक घंटे में इसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा और इसने 32,462.61 अंक के दिवस के उच्चतम और 32,164.42 अंक के निचले स्तर को छुआ। 
 
दवा कंपनियों में हुई लिवाली ने बाजार को संभालने की कोशिश की और आखिरी घंटे में कुछ देर के लिए यह हरे निशान में भी आया, लेकिन, अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.09 प्रतिशत यानी 30.47 अंक की गिरावट के साथ 32,370.04 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी 1.55 अंक फिसलकर 10,139.60 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 10,158.90 अंक और निचला स्तर 10,058.60 अंक रहा। एक बार लाल निशान में जाने के बाद यह कभी हरे निशान में नहीं आ पाया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 0.19 प्रतिशत यानी 19.25 अंक टूटकर 10,121.90 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,714 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,564 के शेयर बढ़त में और एक हजार के गिरावट में रहे। वहीं 150 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली ज्यादा रही। बीएसई का मिडकैप 0.34 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत लुढ़क गया। (वार्ता)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

अगला लेख