suvichar
✕

सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी गिरा

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (17:24 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू बाजार में दवा तथा एफएमसीजी कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कल की तेजी खोता हुआ बुधवार को 147.58 अंक फिसलकर 31,661.97 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36 अंक की गिरावट में 9,916.20 अंक पर रहा।
         
शेयर बाजार पर उत्तर कोरिया को लेकर जारी निवेशकों की चिंता और सरकार द्वारा नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लेनदेन के कारण दो लाख से ज्यादा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका पंजीकरण रद्द कर उनके बैंक खातों से लेनदेन पर कल प्रतिबंध लगाने का भी असर पड़ा है। कंपनी कानून के तहत रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास पंजीकृत दो लाख नौ हजार 32 कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया है। 
      
इन शेल कंपनियों का पंजीकरण रद्द करने और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सेंसेक्स 96.05 अंक की गिरावट में 31,7713.50 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 31,727.85 अंक के उच्चतम स्तर तक गया, लेकिन स्वास्थ्य और एफएमसीजी सहित 13 समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में यह 31,586.53 अंक के निचते स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर 31,661.97 अंक पर बंद हुआ। 
 
सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियां लाल निशान में और 10 हरे निशान में रहीं, जबकि सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। बीएसई के 20 में से छह समूहों के सूचकांकों में तेजी और 13 में गिरावट रही, जबकि यूटिलिटीज समूह के सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
        
निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह 52.95 अंक की गिरावट में 9,899.25 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 9,882.55 अंक के निचले और 9,931.55 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.36 फीसदी फिसलकर 9,916.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में से 19 कंपनियां हरे निशान में और 22 लाल निशान में रहीं।
       
दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझोली और छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.17 फीसदी यानी 26.85 अंक की बढ़त में 15,705.00 अंक पर और स्मॉलकैप 0.35 फीसदी यानी 57.05 अंक की बढ़त में 16,250.23 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,718 कंपनियों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,337 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1,235 में गिरावट और 146 के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता) 
Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख