biodatamaker

शेयर बाजार 5 सप्ताह के निचले स्तर पर

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (17:35 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक द्वारा दिवालिया प्रक्रिया के तहत आने वाले ऋणों के लिए ज्यादा राशि के प्रावधान का निर्देश जारी किए जाने की खबरों के बाद बैंकिंग समेत लगभग सभी समूहों की कंपनियों में बिकवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार करीब पांच सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।
 
बीएसई का सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत यानी 179.96 अंक लुढ़ककर 30,958.25 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.66 प्रतिशत यानी 63.55 अंक की गिरावट के साथ 9,511.40 अंक पर आ गया। यह दोनों का 25 मई के बाद का निचला स्तर है। सेंसेक्स लगातार दूसरे कारोबारी दिवस पर फिसला है और 25 मई के बाद पहली बार 31 हजार से नीचे उतरा है। वहीं निफ्टी में लगातार पांचवें कारोबारी दिवस गिरावट दर्ज की गई है।
 
मीडिया में सोमवार को खबर आई  थी कि रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे मामलों में जिनमें लिए गए ऋण के लिए ऋणधारक ने दिवालिया प्रक्रिया शुरू कर दी है, कम से कम ऋण राशि का 50 प्रतिशत प्रावधान के रूप में अलग रख दें। इस निर्देश से सरकारी बैंकों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है। सोमवार को ईद के मौके पर बाजार बंद था और इसलिए मंगलवार को इसका असर दिखा।
 
अधिकतर एशियाई बाजार के हरे निशान में रहने के कारण सेंसेक्स 56.77 अंक की तेजी के साथ 31,138.21 अंक पर खुला, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र पर बने दबाव तथा बाजार में समग्र रूप से कमजोर निवेश धारणा के कारण ज्यादा देर बढ़त में नहीं रह सका। चौतरफा बिकवाली के बीच पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह लाल निशान में चला गया और पूरे दिन उबर नहीं सका। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 31,294.96 अंक और न्यूनतम स्तर 30,847.08 अंक दर्ज किया गया। 
 
बीएसई के 20 समूहों में दूरसंचार और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद को छोड़कर अन्य में गिरावट रही। सबसे ज्यादा नुकसान बैंकिंग और रियलिटी समूहों ने उठाया। दोनों के सूचकांक करीब डेढ़ फीसदी टूटे। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां लाल निशान में रहीं। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा लुढ़के एक्सिस बैंक में भी दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।
 
निफ्टी 19.10 अंक की तेजी के साथ 9,594.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 9,615.40 अंक के दिवस के उच्चतम और 9,473 अंक के न्यूनतम स्तर को छूते हुए गत दिवस के मुकाबले 63.55 अंक नीचे 9,511.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में से 34 कंपनियों के शेयर लुढ़के, 16 के बढ़त में रहे जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख