Hanuman Chalisa

दूसरे दिन टूटा शेयर बाजार

बुधवार, 21 जून 2017 (18:06 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 13.89 अंक लुढ़ककर 31,283.64 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.90 अंक फिसलकर 9,633.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 4.65 अंक की तेजी के साथ 31,302.18 अंक पर खुला और खुलते ही लाल निशान में चला गया। धातु, तेल एवं गैस, ऊर्जा और खनन क्षेत्र की कंपनियों के दबाव में यह लगभग दिनभर गिरावट में रहा। इस दौरान यह दिवस के न्यूनतम स्तर 31,193.61 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में अंतिम घंटे में हुई लिवाली से कुछ समय के लिए यह हरे निशान में आया भी, लेकिन अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.04 प्रतिशत यानी 13.89 अंक टूटकर 31,283.64 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर लाल और शेष 14 के हरे निशान में बंद हुए। टाटा मोटर्स और ओएनजीसी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी कोटक महिंद्रा बैंक और सनफार्मा में दर्ज की गई।

निफ्टी 5.40 अंक फिसलकर 9,648.10 अंक पर खुला और कभी हरे निशान में नहीं पहुंच सका। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 9,608.60 अंक और उच्चतम स्तर 9,650.45 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर सूचकांक गत दिवस की तुलना में 0.21 प्रतिशत यानी 19.90 अंक उतरकर 9,633.60 अंक पर बंद हुआ। इसकी 51 में से 34 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 17 के बढ़त में रहे।

बीएसई में कुल 2,813 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,366 में गिरावट और 1,266 में तेजी रही, जबकि 181 के भाव अपरिवर्तित रहे। बड़ी कंपिनयों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों का विश्वास बना रहा। बीएसई का मिडकैप 0.04 प्रतिशत चढ़कर 14,850.74 अंक पर और स्मॉलकैप 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,696.27 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)
Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख