Daily Horoscope
✕

कंपनियों में लिवाली से चढ़ा सेंसेक्स

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (17:38 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर ऊर्जा और रियल्टी समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.42 अंक चढ़कर 31,147.69 अंक पर और नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11.25 अंक उछलकर 9,621.55 अंक पर बंद हुआ। 
 
निवेशकों की सकारात्मक धारणा की बदौलत सेंसेक्स बुधवार को 44.20 अंक की तेजी के साथ 31,147.69 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 31,190.36 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तथा 31,054.94 अंक के निचले स्तर से होता हुआ आखिर में गत दिवस की तुलना में 0.17 फीसदी चढ़कर 31,155.91 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह ही रहा और यह 14.65 अंक उछलकर 9,621.55 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 9,627.40 अंक के उच्चतम स्तर और 9,580.45 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.12 प्रतिशत की तेजी में  9,618.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,834 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,243 बढ़त में और 1,422 गिरावट में रहीं जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मंझोली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.01 प्रतिशत यानी 1.21 अंक चढ़कर 14,799.41 अंक पर और स्मॉलकैप 0.46 प्रतिशत यानी 70.75 अंक की तेजी के साथ 15,588.68 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख