Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 57 अंक टूटा

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (18:38 IST)
मुंबई। फार्मा, बैंकिंग, ऑटो और आईटी समूहों की दिग्गज कंपनियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली आईटीसी के शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में 0.19 प्रतिशत की गिरावट रही।
 
दिग्गज कंपनियों में चौतरफा बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.09 अंक टूटकर 29,365.30 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17 अंक की गिरावट में 9,119.40 अंक पर रहा। 
 
सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियां लाल निशान में रहीं। सबसे ज्यादा गिरावट दवा कंपनियों सनफार्मा और सिप्ला में रही। बैंकिंग सेक्टर पर दबाव के बावजूद अच्छे तिमाही परिणाम से एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.38 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुए जो सेंसेक्स में सर्वाधिक है।
 
गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.25 प्रतिशत बढ़कर 3,990.09 करोड़ रुपए पर और कुल आमदनी 18,862.61 करोड़ रुपए से 14.30 प्रतिशत बढ़कर 21,560.66 करोड़ रुपए पर पहुंच गई ।
 
एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स गत दिवस की तुलना में 153.27 अंक ऊपर 29,575.66 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 29,584.34 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद दिग्गज कंपनियों में बिकवाली हावी होने से यह अचानक लाल निशान में चला गया। कारोबार के दौरान 29,259.42 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ यह गुरुवार के मुकाबले 57.09 अंक नीचे 29,365.30 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह ही रहा। यह 42.70 अंक की तेजी में 9,179.10 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 9,183.65 अंक के दिवस के उच्चतम और 9088.75 अंक के न्यूनतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 17 अंक टूटकर 9,119.40 अंक पर बंद हुआ। 
 
बीएसई में कुल 3,014 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,449 में बढ़त, 1,422 में गिरावट और 143 में स्थिरता देखी गई। बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों का विश्वास बन रहा। बीएसई का मिडकैप 0.02 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ क्रमश: 14,487.92 अंक और 15,166.31 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता) 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख