Hanuman Chalisa
✕

तीन दिन बाद लौटी बाजार में रौनक

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (18:23 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख के बीच अधिकांश समूहों की कंपनियों में तेजी के कारण बुधवार को शेयर बाजार पिछले तीन कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरने में सफल रहे।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.11 अंक यानी 0.24 प्रतिशत मजबूत होकर 28,292.81 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 38.75 अंक अर्थात् 0.45 फीसदी चढ़कर 8,745.15 अंक पर रहा।
 
बीएसई के 20 में से 18 समूह हरे निशान में रहे। पीएसयू, धातु, बेसिक मटीरियल्स, रियल्टी, ऑटो, सीडीजीएंडएस, इंडस्ट्रियल्स और पूंजीगत वस्तुओं में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।
 
छोटी एवं मंझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.91 फीसदी मजबूत होकर 13,397 अंक पर तथा स्मॉलकैप 1.04 प्रतिशत चढ़कर 13,039.04 अंक पर रहा।
 
वैश्विक बाजारों में आज मिश्रित रुख रहा। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 1.31 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.47 प्रतिशत तथा चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34 प्रतिशत गिर गए। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.20 प्रतिशत की तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई शुरुआती कारोबार में 0.63 प्रतिशत की बढ़त में रहा। 
 
बीएसई में इस दौरान कुल 2,875 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,641 के शेयर बढ़त में तथा 1,007 के शेयर लाल निशान में रहे। 227 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख