dharma sangrah
✕

सेंसेक्स 430 अंक टूटा

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (18:01 IST)
मुंबई। बैंकिंग क्षेत्र पर बने दबाव तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रक्षात्मक व्यापार नीति की आशंका में घरेलू शेयर बाजार आज लगातार पांचवें कारोबारी दिवस टूटते हुए करीब 12 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। वैश्विक बाजारों की जबरदस्त तेजी के दम पर शुरुआती कारोबार में 300 अंक से ज्यादा की बढ़त बनाने वाला बीएसई का सेंसेक्स दोपहर बाद हुई बिकवाली के दबाव में 429.58 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 33,317.20 अंक पर बंद हुआ।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.60 अंक लुढ़ककर 10,249.25 अंक पर आ गया। रियलिटी, दूरसंचार और बैंकिंग समूहों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद को छोड़कर बीएसई के अन्य सभी समूह लाल निशान में रहे। बैंकों में एक के बाद एक उजागर होते घोटालों तथा फर्जीवाड़ों और अनियमितताओं की खबरें आने से अधिकतर बैंकों के शेयर धड़ाम हो रहे हैं।

रिजर्व बैंक ने दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले में सोमवार को एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रुपए और इंडियन ओवरसीज बैंक पर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। अमेरिका द्वारा इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने से यह धारणा बनी है कि वह अन्य उत्पादों के लिए भी रक्षात्मक व्यापार नीति अपना सकता है। इससे मुख्य रूप से अमेरिका में कारोबार करने वाली घरेलू कंपनियों पर भी दबाव रहा।

सेंसेक्स में सनफार्मा के शेयर करीब तीन प्रतिशत टूटे। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। मारुति सुजुकी के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख