suvichar
✕

सेंसेक्स तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (19:18 IST)
मुंबई। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाता हुआ तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
 
चुनावी नतीजों के ग्राफ के हिसाब से बाजार में भी सुबह जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में दिन के दौरान 1,200 अंक से ज्यादा का उतार-चढ़ाव रहा। सुबह एक समय चुनावी रुझानों में भाजपा के पिछड़ने से बाजार पर भारी दबाव बना।
 
यह 98.45 अंक लुढ़ककर 33,364.52 अंक पर खुला और देखते ही देखते 867.34 अंक की गिरावट के साथ 32,595.63 अंक तक उतर गया। हालांकि एक बार फिर भाजपा के पक्ष में रुझान जाने से पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स वापसी करने में कामयाब रहा और हरे निशान में पहुंच गया।
 
दिवस के दौरान इसका उच्चतम स्तर 33,801.90 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 0.71 प्रतिशत यानी 138.71 अंक चढ़कर 33,601.68 अंक पर बंद हुआ जो 29 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। 
 
चौतरफा लिवाली के बीच बीएसई के 20 में से 18 समूह हरे निशान में रहे। धातु, ऑटो और सीडीजीएंडएस समूहों में लिवाली का जोर सबसे ज्यादा रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक चढ़े। सनफार्मा और भारतीय स्टेट बैंक में करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। येस बैंक और कोल इंडिया के शेयर एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। (वार्ता)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख