suvichar

सेंसेक्स 106 अंक मजबूत

Updated: सोमवार, 14 दिसंबर 2015 (18:16 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सोमवार को 106 अंक की तेजी के साथ 25,150.35 अंक पर बंद हुआ। औद्योगिक उत्पादन का आंकड़ा उम्मीद से बेहतर रहने से बाजार में तेजी आई। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार धारणा कमजोर बनी हुई है।
 
त्योहारों के दौरान उपभोक्ता सामान तथा पूंजीगत वस्तुओं की अच्छी मांग से औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि दर अक्टूबर में सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत रही। इस बीच, थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में शून्य से नीचे 1.99 प्रतिशत रही, जो अक्टूबर में शून्य से नीचे 3.81 प्रतिशत थी।
 
तीस शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 25,000 के नीचे 24,867.73 अंक तक चला गया, लेकिन बाद में चुनिंदा शेयरों में लिवाली बढ़ने से इसमें तेजी आई और यह 25,194.15 अंक तक चला गया। 
 
अंत में यह 105.92 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,150.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 207.89 अंक का नुकसान हुआ था।
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 7,600 से नीचे 7,551.05 के निम्न स्तर तक चला गया और अंत में 39.60 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,650.05 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 7,663.95 अंक तक भी गया। 
 
सरकार द्वारा शुक्रवार को चीन, कोरिया, अमेरिका तथा यूरोपीय संघ से आयातित स्टेनलेस स्टील के कुछ उत्पादों पर 57.39 प्रतिशत तक डंपिंगरोधी शुल्क लगाए जाने से धातु कंपनियों के शेयर चमक में रहे। हिंडाल्को, टाटा स्टील तथा वेदांता लि. सर्वाधिक लाभ में रहे। इनमें 3.01 प्रतिशत तक की तेजी आई।
 
लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, एचयूएल, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, विप्रो, भेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हीरो मोटो कार्प, गेल तथा ल्यूपिन शामिल हैं।
 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 लाभ में रहे जबकि एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स तथा ओएनजीसी समेत 11 नुकसान में रहे। (भाषा)
Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई