dharma sangrah
✕

टेलीकॉम कंपनियों के बल पर शेयर बाजार में तेजी

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (18:02 IST)
मुंबई। यूरोपीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू स्तर देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा दिसंबर से टैरिफ में बढ़ोतरी करने की घोषणा से मिले समर्थन के बल पर मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख कायम रहा।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 185.51 अंक बढ़कर 40469.70 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 55.60 अंक बढ़कर 11940.10 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान मझौली कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गई, वहीं छोटी कंपनियों में लिवाली का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.05 प्रतिशत उतरकर 14830.49 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत चढ़कर 13404.51 अंक पर पहुंच गया। 
 
बीएसई में बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में टेलीकॉम 8.52 प्रतिशत, एनर्जी 2.38 प्रतिशत, पावर 0.92 प्रतिशत, टेक 0.88 प्रतिशत, बैकिंग 0.54 प्रतिशत, यूटिलिटी 0.55 प्रतिशत शामिल है।
 
गिरावट में रहने वालों में धातु 0.94 प्रतिशत, ऑटो 0.74 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.58 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2732 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1158 बढ़त और 1385 गिरावट में रहे जबकि 189 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
 
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार मिश्रित खुले। यूरोपीय बाजार में लगभग तेजी रही जबकि एशियाई बाजार मिलेजुले रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.22 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.16 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.55 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.85 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्की 0.53 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.34 प्रतिशत की गिरावट में रहा। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख