dharma sangrah

सेंसेक्स 241 अंक चढ़ा, लगातार दूसरे दिन तेजी

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (19:04 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू स्तर पर उत्साहजनक वृहद-आर्थिक आंकड़े आने से सोमवार को दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 240.98 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर, वहीं निफ्टी 93.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 19,528.80 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं धातु कंपनियों में खरीदारी से भी बाजार की धारणा को बल मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 240.98 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 65,628.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 296.75 अंक तक उछलकर 65,683.91 अंक पर पहुंच गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 93.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 19,528.80 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि हाल में आए वृहद-आर्थिक आंकड़ों ने घरेलू बाजारों को लेकर सकारात्मक तस्वीर पेश की है। उन्होंने कहा, निफ्टी ऑटो सूचकांक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली हुई, लेकिन बाजार ने आईटी शेयरों में खरीदारी के दम पर मजबूती बनाए रखी।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो में सर्वाधिक 4.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारतीय स्टेट बैंक में भी तेजी रही।
 
दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एक्सिस बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.96 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि स्मॉलकैप में 0.84 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहा। अमेरिका में रोजगार परिदृश्य थोड़ा नरम रहने से ब्याज दरों पर थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इसके अलावा चीन में घर खरीदारों के लिए प्रोत्साहन उपायों की घोषणा से भी कारोबारी धारणा को मजबूती मिली।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार भी शुरुआत में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में श्रम दिवस का अवकाश होने से कारोबार बंद रहेगा। अधिकांश अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में विनिर्माण गतिविधियों ने अगस्त महीने में रफ्तार पकड़ी। इसके अलावा अगस्त में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह भी बेहतर अनुपालन और कर अपवंचना में कमी के कारण 11 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया।
 
वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी खासे उत्साहजनक रहे हैं। त्योहारी मांग और एसयूवी की लगातार मजबूत बिक्री के कारण अगस्त में अब तक की रिकॉर्ड मासिक बिक्री हुई है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत चढ़कर 88.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में फिर से निवेश शुरू कर दिया है।
 
शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 487.94 करोड़ रुपए मूल्य की शुद्ध खरीदारी की। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के तकनीकी शोध विश्लेषक जतिन गेडिया ने कहा, हमें लगता है कि निफ्टी अपने खोए स्तर को फिर से हासिल करने की राह पर है और अगले कुछ सत्रों तक तेजी जारी रह सकती है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

अगला लेख