suvichar
✕

सेंसेक्स 365 अंक लुढ़का, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (18:09 IST)
Share Market Update : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 365 अंक गिर गया जबकि निफ्टी 19300 के स्तर से नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और नीतिगत दर में वृद्धि की आशंका के बीच वित्तीय, आईटी तथा तेल कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से गिरावट आई।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 365.83 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,886.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 519.77 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 120.90 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,265.80 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, दुनियाभर में निवेशक सतर्क रुख अपनाते दिख रहे हैं। इसका कारण नीतिगत दर बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा ऊंची महंगाई को देखते हुए आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भी मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को गिरावट रही।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,524.87 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की खरीदारी की। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत चढ़कर 84.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख