biodatamaker

सेंसेक्स 388 अंक लुढ़का, 2 दिन से जारी तेजी पर लगा विराम

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (19:16 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले 2 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर गुरुवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स लगभग 388 अंक के नुकसान में रहा। वहीं निफ्टी भी 99.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,365.25 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.40 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,151.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 493.32 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 99.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,365.25 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 722.76 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 137.50 अंक और निफ्टी 30.45 अंक लाभ में रहा था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख