biodatamaker
✕

सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2023 (17:23 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 149 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.70 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,632.55 अंक पर बंद हुआ।
 
यूरोपीय बाजारों की अच्छी शुरुआत से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी रही। बाजार में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय निवेशकों ने भारतीय रिजर्व बैंक की गुरुवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा और अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़े जारी होने से पहले सतर्क रुख अपनाया।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 149.31 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,995.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 402.12 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.70 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,632.55 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा 2.68 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
 
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।
 
यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट रही थी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 711.34 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.85 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 106.98 और एनएसई निफ्टी में 26.45 अंक की गिरावट आई थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

अगला लेख