biodatamaker

सेंसेक्स 259 अंक फिसला, बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: शुक्रवार, 23 जून 2023 (17:42 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 259.52 अंक फिसलकर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी भी 105.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,665.50 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और केंद्रीय बैंकों की तरफ से नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच बाजार नुकसान में रहा।

कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार की दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयरों में बिकवाली का दबाव होने से भी सूचकांक नीचे आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 259.52 अंक यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 62,979.37 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 364.77 अंक तक गिर गया था लेकिन बाद में थोड़ा संभला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 105.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,665.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स में सर्वाधिक 1.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एसबीआई, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी और सन फार्मा के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक केंद्रीय बैंक वर्तमान में मुद्रास्फीति को काबू में करने की कोशिश में लगे हुए हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य स्तर तक पहुंचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की कठोर टिप्पणी और बैंक ऑफ इंग्लैंड की अप्रत्याशित दर वृद्धि से भी यह साबित हुआ है। नायर ने कहा कि प्रमुख अमेरिकी तकनीकी कंपनी एक्सेंचर के आय मार्गदर्शन में कटौती करने से भारतीय आईटी क्षेत्र की आय में संभावित गिरावट की चिंता बढ़ गई है जिससे आईटी शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत गिरकर 73.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 693.28 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी। गुरुवार को सेंसेक्स 284.26 अंक गिरकर 63,238.89 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 85.60 अंक के नुकसान के साथ 18,771.25 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

इंसानी गलती से होते हैं 90% रोड एक्सीडेंट, जानिए क्या है ADAS टेक्नोलॉजी और यह कैसे बचाती है आपकी जान?

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

लखनऊ में खौफनाक वारदात, बैंक के बाहर पति ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद को भी गोली मारी, घर में बहन का शव मिला

टीचर की हरकत से दहशत में 3 साल की बच्‍ची, अपशब्‍द कहे, धमकी दी, बेटी के बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर पिता ने जुटाए सबूत, FIR दर्ज

अगला लेख