Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 216 अंक टूटा, रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला बाजार

Updated: सोमवार, 19 जून 2023 (17:46 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 216.28 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,168.30 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी भी 70.55 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,755.45 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच दूरसंचार, बिजली और अन्य शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।कारोबारियों के अनुसार, निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे शेयरों में भी तेज बिकवाली हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 216.28 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,168.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 336.75 अंक तक लुढ़क गया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक उछलकर 63,384.58 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 137.90 अंक चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

कारोबारियों के अनुसार, खासकर दोपहर के कारोबार में तेज बिकवाली से सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.55 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,755.45 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मुख्य रूप से निजी क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया। पिछले सप्ताह जोरदार तेजी के बाद वैश्विक बाजार में भी हल्की सुस्ती रही।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा 1.83 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और नेस्ले भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इसके उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 794.78 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख