Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 208 अंक टूटा, 3 दिनों से जारी तेजी पर लगा विराम

Updated: बुधवार, 24 मई 2023 (17:46 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 208 अंक के नुकसान में रहा। वहीं निफ्टी भी 62.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,285.40 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच वित्तीय, धातु और पेट्रोलियम शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 208.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,773.78 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और एक समय यह 62,154.14 अंक तक पहुंच गया। बाद में तेजी जाती रही और एक समय यह नीचे में 61,708.10 अंक तक आ गया।

अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स में गिरावट के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,285.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, टाइटन, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और पावरग्रिड शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में कुछ समय के लिए तेजी रही। वैश्विक स्तर पर नरम रुख से धारणा प्रभावित हुई।

अमेरिका में कर्ज सीमा बढ़ाने को लेकर बातचीत अटकने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक रुख को लेकर चिंता के बीच अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल मजबूत हुआ। निवेशकों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। यह आज जारी होगा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुआ।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 प्रतिशत चढ़कर 78.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 182.51 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के सान्निध्य में हुआ प्रकृति दर्शन

अगला लेख