biodatamaker

सेंसेक्स 65 अंक चढ़ा, 3 दिन से जारी गिरावट थमी

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (18:29 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले 3 दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स लगभग 65 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 5.70 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,624.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार समाप्त होने से पहले ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी।

कारोबारियों के अनुसार, हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच निवेशकों की चिंता तथा जोखिम से बचने की धारणा का बाजार पर असर है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 64.55 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,632.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,836.79 अंक तक गया और नीचे में 59,489.98 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.70 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,624.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और मारुति प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम पर निवेशकों की नजर है। हालांकि आईटी कंपनियों के अब तक जो वित्तीय परिणाम आए हैं, वे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा, वैश्विक बाजार से भी घरेलू बाजार को समर्थन नहीं मिल रहा। इसका कारण यह है कि अमेरिका में एक बार और नीतिगत दर बढ़ाए जाने की आशंका है। वैश्विक स्तर पर सतर्क धारणा को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों की सप्ताह के दौरान पूंजी बाजार से निकासी से बाजार रुख पर प्रतिकूल असर रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को 13.17 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

इंदौर में ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्टर कार्यालय में हंगामा, बैरिकेड तोड़ अंदर घुसे, पुलिस के साथ जमकर झूमा-झटकी

अगला लेख