Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेंसेक्स 159 अंक टूटा, लगातार तीसरे दिन गिरावट

बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (18:37 IST)
मुंबई। Bombay stock exchange : घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक टूट गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कुछ बैंक शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 274.29 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, विप्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट मुख्य रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 810.60 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत लुढ़ककर 82.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

अगला लेख