Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 38 अंक चढ़ा, लगातार 9वें दिन रही बढ़त

Updated: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (18:19 IST)
मुंबई। घरेलू खुदरा मुद्रास्फीति के उत्साहजनक आंकड़ों के बीच बैंक, वित्तीय और रियल्टी शेयरों में खरीदारी के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार नौवें दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 38.23 अंक की मामूली बढ़त के साथ 60,431 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, निफ्टी 15.60 अंक चढ़कर 17,828 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आईटी शेयरों में कमजोर रुख और मंदी की ताजा चिंताओं के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को हुई गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त सीमित रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 38.23 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 60,431 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 60,486.91 के ऊपरी और 60,081.43 के निचले स्तर तक पहुंचा।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 15.60 अंक या 0.09 प्रतिशत चढ़कर 17,828 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा मोटर्स बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट रही। इंफोसिस के शेयर में तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट हुई। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने बुधवार को उत्तरी अमेरिका के अपने प्रमुख बाजार को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, देश में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 5.66 प्रतिशत पर आ गई। इससे रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में बदलाव न करने के फैसले को समर्थन मिला है। हालांकि अमेरिका में मुद्रास्फीति घटकर पांच प्रतिशत पर आ गई, लेकिन फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के 'हल्की मंदी' के संकेत देने के बाद दुनियाभर में बेचैनी बढ़ गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 87.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को 1,907.95 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख