sundarkand

सेंसेक्स 1031 अंक उछला, वित्त वर्ष के आखिरी दिन बाजार में बहार

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (18:33 IST)
मुंबई।मजबूत वैश्विक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली के बीच वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 1031 अंक से अधिक की तेजी रही। इसी तरह निफ्टी भी 279.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 17359.75 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में विदेशी कोषों की ताजा आवक से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक यानी 1.78 प्रतिशत बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक 1108.38 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 279.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 17,359.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। इसके अलावा नेस्ले, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टाइटन में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वित्त वर्ष के अंत में मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बैंक और आईटी क्षेत्रों में तेजी देखी गई। इससे बाजार में बढ़त हुई। भारतीय शेयरों के मूल्यांकन में कमी के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को रामनवमी के मौके पर बंद थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 79.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1245.39 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

कुबेरेश्वर धाम के आयोजन की वजह से AB रोड हुआ बदहाल, रेलवे स्‍टेशन पर भोपाल-इंदौर के हजारों यात्री हो रहे परेशान

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

अगला लेख