Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्‍स 542 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: गुरुवार, 9 मार्च 2023 (18:09 IST)
मुंबई। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार करीब एक प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 541.81 अंक का गोता लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59806.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 150.15 अंक टूटकर 17604.25 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 24789.01 अंक और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत उतरकर 28117.40 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3615 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1923 में गिरावट, जबकि 1565 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 37 कंपनियों में बिकवाली, जबकि शेष 13 में लिवाली हुई।

बीएसई के 14 समूहों के प्रति निवेश धारणा कमजोर रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.36, सीडी 1.05, ऊर्जा 0.87, एफएमसीजी 0.92, वित्तीय सेवाएं 0.73, हेल्थकेयर 0.06, आईटी 0.96, दूरसंचार 0.22, ऑटो 1.71, बैंकिंग 0.69, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.17, तेल एवं गैस 0.70, रियल्टी 1.08 और टेक समूह के शेयर 0.77 प्रतिशत गिर गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुझान कमजोर रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.83, जर्मनी का डैक्स 0.57, हांगकांग का हैंगसेंग 0.63 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत उतर गय, जबकि जापान के निक्केई में 0.63 प्रतिशत की तेजी रही।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसी) 

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख