sundarkand
✕

शेयर बाजार में छठे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक टूटा

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (18:25 IST)
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों को और बढ़ाने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक शुक्रवार को कारोबार के दौरान अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके और बीएसई सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 45.45 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूट गया।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की ताजा निकासी और एचडीएफसी के दोनों शेयरो में बिकवाली के दबाव से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स तेज शुरुआत के बावजूद कारोबार के अंत में 141.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,463.93 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 17,465.80 पर बंद हुआ।

सेंसक्स में महिंद्रा और महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति, एलएंडटी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल गिरने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त रही।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में मोटे तौर पर आत्मविश्वास की कमी दिख रही है। वैश्विक बाजारों में बढ़त के बावजूद घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज हुई। एफआईआई द्वारा घरेलू बाजार में बिकवाली जारी है।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दूसरी ओर जापान के निक्की में बढ़त रही। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़कर बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत पर चढ़कर 82.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख