Hanuman Chalisa

कमजोर रुख से सेंसेक्स 317 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 18000 से नीचे

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (19:22 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 317 अंक नुकसान में रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17944.20 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 316.94 अंक यानी 0.52 प्रतिशत गिरावट के साथ 61002.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 508.84 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17944.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और भारती एयरटेल नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और रिलायंस शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार को दिशा देने वाले कारणों का अभाव रहा। ऐसे में वैश्विक रुख ने ही बाजार पर असर डाला।

अमेरिकी बाजार को उम्मीद से अधिक मुद्रास्फीति का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रोजगार बाजार में मजबूती है। उन्होंने कहा, अमेरिका में उत्पादक कीमत सूचकांक (पीपीआई) 6.0 प्रतिशत रहा, जबकि उम्मीद 5.4 प्रतिशत की थी। यह बताता है कि ब्याज दर अभी चरम पर नहीं पहुंची है और कुछ समय तक ऊंची बनी रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 1570.62 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख