suvichar

बाजार में रहा मिलाजुला रुख, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 6 अंक फिसला

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (18:02 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को मिलाजुला रुख रहा। जहां बीएसई सेंसेक्स 224 अंक से अधिक लाभ में रहा, वहीं एनएसई निफ्टी 6 अंक नीचे रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय ऊंचे में यह 60,007.67 अंक तक गया और नीचे में 59,215 अंक तक आया।

हालांकि पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,610.40 अंक पर बंद हुआ। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली का असर सूचकांक पर पड़ा।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 4.74 प्रतिशत उछला। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में रहे।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कहा कि वह 20,000 करोड़ रुपए का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) वापस लेने के साथ निवेशकों का पैसा लौटाएगी। कंपनी ने एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिलने के एक दिन बाद यह घोषणा की।

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26.50 प्रतिशत लुढ़क गया। समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। अडाणी ट्रांसमिशन 10 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी 10 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस 10 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 6.13 प्रतिशत नुकसान में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत घटकर 82.78 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1785.21 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

Chat GPT हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 6600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, 3.77 लाख हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई क्षमता

अगला लेख