suvichar
✕

शेयर बाजार में 2 दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 187 अंक टूटा

Updated: गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (18:43 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 187 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18107.85 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा।अमेरिका में कमजोर उपभोक्ता आंकड़े और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक बयान से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 187.31 अंक की गिरावट के साथ 60,858.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 329.19 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18107.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और नेस्ले इंडिया प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार में बुधवार को गिरावट रही थी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के साथ घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दिनों की तेजी पर विराम लगा। अमेरिका में कमजोर उपभोक्ता आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं की मौद्रिक नीति को लेकर कड़े रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

मंदी की आशंका से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 319.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख