Hanuman Chalisa

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स उछला, निफ्टी भी चढ़ा

सोमवार, 9 जनवरी 2023 (11:06 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 367.92 अंक की बढ़त के साथ 60268.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 119.4 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 367.92 अंक की बढ़त के साथ 60,268.29 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.4 अंक की बढ़त के साथ 17,978.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा इंफोसिस लाभ में थे। सिर्फ टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में था। शुक्रवार को सेंसेक्स 452.90 अंक या 0.75 प्रतिशत के नुकसान से 59,900.37 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 132.70 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,859.45 अंक पर रहा था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

CM योगी की सख्ती का असर, एम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर बना नंबर-1, रामपुर-बरेली भी टॉप-3 में

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

अगला लेख